i) CBI: Central Bureau of Investigation
CBI का full form Central Bureau of Investigation (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन) है। हिंदी में सीबीआई का फुल फॉर्म केंद्रीय जांच ब्यूरो है। CBI भारत की प्रमुख जांच एजेंसी है। सीबीआई का मुख्यालय नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास, सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है। CBI का मुखिया आमतौर पर एक वरिष्ठ IPS अधिकारी होता है। CBI के अन्य अधिकारी, जिनमें पुलिस अधीक्षक (SP), पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG), उप-निरीक्षक (SI) और कांस्टेबल शामिल होते है। CBI भारत के प्रधान मंत्री के अधीन काम करता है। इसका आदर्श वाक्य “उद्योग, निष्पक्षता और अखंडता” है। सितम्बर 2019 में ऋषि कुमार शुक्ला CBI के निदेशक है।

ii) CBI: Central Bank of India
Banking क्षेत्र में CBI का फुल फॉर्म Central Bank of India (सेण्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया) है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख बैंक है जिसकी स्थापना स्वदेशी आन्दोलन से प्रभावित होकर एक पारसी बैंकर सर सोराबजी पोचखानवाला द्वारा 1911 में की गयी थी। इसे पहला भारतीय वाणिज्यिक बैंक होने का गौरव भी प्राप्त है जिसका पूर्ण स्वामित्व और प्रबन्धन स्थापना के समय भारतीयों के हाथ में था। पूरे भारत में इस बैंक की 4600 शाखाएँ और 5000 से अधिक एटीएम हैं। यह भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है। नैरोबी और हांग-कांग में इसके विदेशी कार्यालय हैं।

इतिहास
इस बैंक की स्थापना 21 दिसंबर 1911 को सोराबजी पोचखानवाला ने की थी और फिरोजशाह मेहता इसके पहले अध्यक्ष थे। 1969 में, भारत सरकार ने इस बैंक का राष्ट्रीयकरण किया। इसकी कुछ अग्रणी सेवाएं नीचे दी गई हैं:
- 1921 में, इसने समाज के सभी वर्गों में बचत की आदतों को प्रोत्साहित करने के लिए होम सेविंग सेफ डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की।
- 1926 में, इसने सेफ डिपॉजिट लॉकर सुविधा और रुपया ट्रैवलर्स चेक की शुरुआत की।
- 1932 में, इसने जमा बीमा लाभ योजना शुरू की।
- 1976 में, इसने मर्चेंट बैंकिंग सेल की स्थापना की।
- 1980 में, इसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड, सेंट्रलकार्ड की शुरुआत की।
- 1986 में, इसने प्लेटिनम जुबली मनी बैक डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की।
- 1994 में, इसने त्वरित जांच संग्रह सेवा (QCC) को बाहरी जाँच के त्वरित संग्रह के लिए पेश किया।