FIR का full form First Information Report है। हिंदी में FIR का फुल फॉर्म प्रथम सूचना रिपोर्ट है। किसी (आपराधिक) घटना के संबंध में police के पास कार्यवाई के लिए दर्ज की गई सूचना को FIR या प्राथमिकी कहा जाता है। FIR पुलिस द्वारा तैयार किया हुआ एक दस्तावेज है जिसमे अपराध की सुचना वर्णित होती है I सामान्यत: पुलिस द्वारा अपराध संबंधी अनुसंधान प्रारंभ करने से पूर्व यह पहला कदम अनिवार्य है I
FIR क्या है?
प्रथम सूचना रिपोर्ट या एफआईआर (First Information Report या FIR) एक लिखित प्रपत्र (document) है जो भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, एवं जापान आदि की पुलिस द्वारा किसी संज्ञेय अपराध (cognizable offence) की सूचना प्राप्त होने पर तैयार किया जाता है। यह सूचना प्रायः अपराध के शिकार व्यक्ति द्वारा पुलिस के पास एक शिकायत के रूप में दर्ज की जाती है। किसी अपराध के बारे में पुलिस को कोई भी व्यक्ति मौखिक या लिखित रूप में सूचित कर सकता है।
जैसा कि कानून में वर्णित है:
- जब एक संज्ञेय अपराध के बारे में मौखिक रूप से जानकारी दी जाती है, तो पुलिस को इसे लिखना होगा।
- सूचना देने या शिकायत करने वाले व्यक्ति को यह मांग करने का अधिकार है कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई जानकारी को उसके पास पढ़ा जाए।
- एक बार पुलिस द्वारा सूचना दर्ज कर लेने के बाद, यह सूचना देने वाले व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित होनी चाहिए।
- शिकायत देने वाले व्यक्ति को F.I.R की मुफ्त कॉपी मिल सकती है।
हर थाने में FIR रजिस्टर मेंटेन किया जाता है। एक प्राथमिकी (एफआईआर) पृष्ठ में निम्नलिखित जानकारी होती है।
- FIR नंबर और दिनांक
- विक्टिम का नाम या शिकायत दर्ज करने वाले का नाम
- अपराधी का नाम और विवरण (यदि ज्ञात हो)
- अपराध का विवरण
- अपराध का स्थान और समय
- साक्षी, यदि कोई हो।