Full Forms » General Full Forms » VIP और VVIP का फुल फॉर्म क्या है?

VIP और VVIP का फुल फॉर्म क्या है?

VIP का full form Very Important Person और VVIP का full form Very Very Important Person है। हिंदी में इसका फुल फॉर्म अति महत्वपूर्ण व्यक्ति और बहुत बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। VIP एक ऐसा व्यक्ति है जिसे उसकी स्थिति या महत्व के कारण विशेष सुविधाएं और विशेषाधिकार दिए जाते हैं। VIP शब्द का प्रयोग कुछ चुने हुए व्यक्तियों के लिए ही किया जाता है। और इस शब्द का प्रयोग अधिकतम सरकारी कागजों में और सरकारी कार्यक्रमों में किया जाता है। इन लोगों को आम लोगों से अलग रखा जाता है और इन्हें अलग ही तरह से सेवाएं प्रदान की जाती है।

vip

एक VIP वह है जिसे आम लोगों की तुलना में बेहतर उपचार दिया जाता है क्योंकि वह प्रसिद्ध या महत्वपूर्ण है। पुराने समय में किसी भी राज घराने को यदि आप देखेंगे, तो पाएंगे कि उन्हें आम लोगों से अलग और बेहतर तवज्जो दी जाती थी। और उन्हें बढ़िया किस्म की सेवाएं प्रदान की जाती थी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आए। कुछ ऐसी ही कहानी इन व्यक्तियों के साथ भी होती है जो किसी भी कार्यक्रम में इस पदवी के साथ जाते हैं, उन्हें एक राज घराने के राजसी व्यक्ति की तरह ही सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.

error: Content is protected !!